Pratapgarh Kunda News: डीएपी की बिक्री को लेकर दुकानों पर चल रही मनमानी
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 14 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। समितियों पर डीएपी की समस्या को देखते हुए किसान बाजारों में दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दुकानों पर किसानों को डीएपी देने में मनमानी वसूली की जा रही है। निर्धारित कीमत पर नहीं बल्कि तीन सौ से चार सौ रुपये अधिक लेकर खाद दी जा रही है। किसानों के विरोध के बाद भी मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। उक्त आरोप लगाते हुए किसानों का कहना है कि इस पर प्रशासन भी सख्त नहीं हो रहा है। किसानों का कहना है कि लालगंज इलाके के रानीगंज कैथौला और रामपुर बावली के साथ अन्य बाजारों में दुकानों पर बिकने वाली खाद में मनमानी की जा रही है। गेंहू व आलू की बोआई के लिए डीएपी को लेकर भटक रहे किसानों से निर्धारित कीमत नहीं बल्कि तीन सौ से चार सौ रुपये तक अधिक वसूली की जा रही है। किसानों के विर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.