Pratapgarh Kunda News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 7 -- Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर। कोहंडौर नगर पंचायत के ही करिस्ता वार्ड निवासी सत्य नारायण सरोज का 20 वर्षीय बेटा रितिक बुधवार दोपहर में बाइक से बाजार आया था। लौटते समय अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कोहंडौर कस्बे में अचानक बाइक अनियंत्रित होने से वह डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी कोहंडौर ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज भेजा गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.