Pratapgarh Kunda News: डाला की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: बंधवा, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सराय मधई गांव के समीप गुरुवार देर शाम सरिया लदे डाला ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी पट्टी ले गए। डेईडीह धौरहरा गांव निवासी 80 वर्षीय रामदौड़ सिंह चाय की दुकान चलाते हैं। बताया गया कि गुरुवार शाम वह साइकिल से घर लौट रहे थे। सराय मधई गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे सरिया लदे डाला ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को सीएचसी पट्टी ले गए। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक डाला लेकर मौके से चला गया। पुलिस मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.