प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 4 -- Pratapgarh Kunda News: रखहा, हिन्दुस्तान संवाद । डाक अभिकर्ता साइबर ठगों ने अपना निशाना बना लिया। उसके खाते से 36 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित ने शनिवार देर रात साइबर पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए कंधई थाने में तहरीर दी है । कंधई थानाक्षेत्र के रखहा बाजार निवासी अतुल जायसवाल डाकघर में अभिकर्ता के रूप में कार्य करते हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह डाकघर में एक ग्राहक से बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान उनके बैंक खाते से दो किस्तों में कुल 36 हजार रुपये निकल गए। हालांकि रुपये निकलने का कोई बैंकिंग मैसेज मोबाइल पर नहीं आया। शाम करीब सात बजे जब अतुल रखहा बाजार में घरेलू सामान खरीदने के बाद ऑनलाइन भुगतान करने लगे तो उनके खाते में शून्य बैलेंस दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने नेट बैंकिंग के जरिए खाते क...