प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 14 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय उमर वैश्य महिला महासभा के तत्वावधान में चिलबिला स्थित एक रिजॉर्ट में बुधवार को डांडिया और गरबा महोत्सव हुआ। शुभारंभ अखिल भारतीय उमर वैश्य महासभा की महिला महामंत्री शीला गुप्ता, जिला अध्यक्ष पूनम गुप्ता, विधायक पत्नी सुषमा मौर्य और आयोजन समिति की महिलाओं ने किया। कार्यक्रम को बच्चों और महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भक्तिमय बना दिया। इस दौरान बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, गरबा एकल नृत्य, महिलाओं का सामूहिक डांडिया नृत्य और प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां हुईं। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि उमरवैश्य और विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता रहे। यह भी पढ़े...