Pratapgarh Kunda News: डंपर की टक्कर से महिला जख्मी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। प्रयागराज-लखनऊ हाइवे पर कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पूरे शाह करम अली गांव के सामने रविवार रात एक महिला को जाते समय डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो कर सड़क पर गिरकर अचेत हो गई। उसी समय उधर से सीमा देवी पत्नी अमरनाथ दुबे आ रही थी। उन्होंने घायल महिला को बाइक से सीएचसी कुंडा ले जाकर भर्ती कराया और पुलिस को जानकारी दी। प्राथमिक उपचार के बाद भी महिला की हालत गंभीर होने पर स्वरुप रानी अस्प्ताल प्रयागराज रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर अरविन्द सिंह ने कहा कि महिला अब भी अचेत है उसकी पहचान नहीं हो पाई। उसका इलाज स्वरुपरानी अस्पताल में चल रहा है, उसके साथ महिला पुलिस तैनात किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.