Pratapgarh Kunda News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड का पैर टूटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाना क्षेत्र के तुलापुर निवासी 51 वर्षीय संजय सिंह जेठवारा थाने में होमगार्ड पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे वह बाइक से जेठवारा थाने ड्यूटी करने जा रहे थे। रास्ते में भोगापुर में सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में होमगार्ड का पैर टूट गया और जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने होमगार्ड को मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज में होमगार्ड का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.