Pratapgarh Kunda News: ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 24 -- Pratapgarh Kunda News: दुर्गागंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहर से बाइक से घर जा रहे युवक को वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर पीछे से ट्रेलर ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। रानीगंज थाना क्षेत्र के सवैया का निवासी 30 वर्षीय मनोज यादव शनिवार रात करीब 8:30 बजे बाइक से शहर से घर जा रहा था। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रानीगंज थाना क्षेत्र के बभन मई चौराहे के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। हादसा देख आसपास के लोग दौड़े लेकिन चालक कुछ दूर आगे ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मनोज को रानीगंज ट्रामा सेंटर ले गई, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। शव देखते ही परिजन चीत्कार करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.