प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 29 -- Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर और फतनपुर इलाके में बुधवार रात ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। फतनपुर के मृतक का सिर और चेहरा क्षतिग्रस्त हो गया था। वहीं कोहंडौर में मृतक की पहचान अमेठी जिले के पीपरपुर विधापुर दहियांवा निवासी रामसूरत यादव के 25 वर्षीय पुत्र कुलदीप यादव के रूप में हुई है। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। कोहंडौर रेलवे स्टेशन के रामापुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप गुरुवार सुबह ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना पर भीड़ जुट गई। उसकी पहचान नहीं होने से लोग ट्रेन से गिरकर मौत का अनुमान लगाने लगे। सूचना पर कांधरपुर चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार, एसआई उमेश प्रताप सिंह रघुवंशी मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: घर से निकले युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या की आशंका पुलिस उसकी पहच...