प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 4 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर तैनात मैनेजर शिवकुमार का सम्मान डीआरएम सुनील कुमार ने किया। कुछ दिन पहले ट्रेन लेकर लखनऊ की ओर जाते समय रायबरेली के पास ट्रैक पर गिरी महिला की जान बचाने के प्रकरण में डीआरएम ने शिवकुमार का सम्मान किया। ट्रेन मैनेजर का सम्मान होने से स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल सहित अन्य कर्मचारियों ने डीआरएम के प्रति आभार प्रकट किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...