प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 30 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के ट्रेजरी चौराहे पर रविवार दोपहर दो लोगों के बीच मारपीट से अफरातफरी मच गई। एक युवक के साथ मौजूद महिला चेन स्नेचिंग का आरोप लगाने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। नगर कोतवाली के ही सिविल लाइन इलाके रहने वाले दुर्गेश तिवारी और अंकित पांडेय के बीच पहले से विवाद चल रहा था। दोपहर मे एसबीआई मुख्य शाखा के पास दोपहर में उनके बीच मारपीट हो गई। अंकित एक महिला के साथ ट्रेजरी चौराहा पहुंचे तो उनके बीच फिर मारपीट होने लगी। यहां तभी पुलिस को चेन स्नेचिंग की सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंचे सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अंकित तिवारी ने दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। उन्होंने बताया कि चेन स्नेचिंग की सूचना गलत थी। दोनों पक्ष में मारपीट हुई ...