Pratapgarh Kunda News: ट्रांसफॉर्मर की टर्मिनल केबल जली, 11 घंटे गुल रही बिजली
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 29 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर क्षेत्र के रूपापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कांशीराम कॉलोनी सहित 300 मकानों की बिजली आपूर्ति मंगलवार देररात से बाधित रही। मरम्मत के करीब 11 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। शहर के कांशीराम कॉलोनी जोगापुर मोहल्ले के पास मंगलवार देर रात करीब एक बजे 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की टर्मिनल केबल जल गई। इसके बाद मोहल्ले के साथ ही आसपास के करीब 300 मकानों की बिजली बाधित रही। एक अन्य फीडर के पास एचटी लाइन का फ्यूज जलने पर कई मकानों को लो वोल्टेज की समस्या से परेशानी हुई। बुधवार को करीब साढ़े बारह बजे तक लोकल फॉल्ट की मरम्मत के बाद ट्रांसफॉर्मर के सभी केबल बदलने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: अल्लापुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.