प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। मनगढ़ से घर लौट रहे सांगीपुर के एक युवक की लालगंज में ट्रक से टकराकर मौत हो गई। बाइक पर साथ मौजूद दो अन्य घायल हो गए। उन्हें लालगंज ट्रामा सेंटर से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सांगीपुर थाना के उसरापट्टी निवासी 28 वर्षीय उदयभान कोरी बुधवार को गांव के 28 वर्षीय सागर कोरी और पहाड़पुर निवासी 20 वर्षीय विजय सरोज के साथ बुधवार को बाइक से मनगढ़ गया था। लौटते समय शाम 7 बजे लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर लालगंज कोतवाली के खजुरी गांव के समीप उनकी बाइक सामने जा रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। बाइक उदयभान चल रहा था। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बुलंदशहर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत, ताऊ का बेटा घायल दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ...