Pratapgarh Kunda News: ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर,मदरसा शिक्षक सहित चार घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 29 -- Pratapgarh Kunda News: रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। शहर की ओर जा रहे ई-रिक्शा में पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा चालक सहित चार लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया।पट्टी-चिलबिला मुख्य मार्ग पर रखहा बाजार के पास मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे प्रतापगढ़ शहर की तरफ जा रहे ई-रिक्शा में पीछे से आए मिनी ट्रक चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे ई-रिक्शा चालक 42 वर्षीय मो. अमजद, ई-रिक्शा सवार मदरसा शिक्षक 48 वर्षीय इरसादुल हक हनफी निवासी सोनारन होशियाना, 48 वर्षीय गुलफाम अली और फैजान घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे दीवानगंज चौकी इंचार्ज कैलाश यादव एवं उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र ने सभी को राजा प्रताप बहादुर अस्पताल भेजा, वहां ई रिक्शा चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.