प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 25 -- Pratapgarh Kunda News: मार्ग दुर्घटना में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू हॉस्पिटल में शनिवार को मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी 62 वर्षीय मूलचंद तिवारी शुक्रवार को दोपहर में साइकिल से रानीगंज बाजार आए थे। एक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका उपचार एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज में किया जा रहा था। इलाज के दौरान शनिवार को सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Supaul News: राघोपुर ओवरब्रिज पर सीटी रिक्शा की ठोकर से पैदल यात्री की मौत, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।

हिंदी हिन्...