प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 30 -- Pratapgarh Kunda News: जिले में मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने के लिए गुरुवार को दूसरे जिले से आई टीम ने आठ दुकानों पर छापेमारी की। सभी जगह से नमूने भरे और खामियां मिलने पर सात दुकानदारों को नोटिस दिया है। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा है। इस पर विभाग ने संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। त्योहारों के मद्देनजर मिठाई की बिक्री बढ़ने की दशा में शहर से गांव तक के बाजारों में इसका निर्माण जोरों पर है। साथ ही मिठाई बाहर से भी आ रही है। यह भी पढ़ें- Dumka News: दुमका में नहीं है खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए अपनी प्रयोगशाला दूसरे जिले की खाद्य विभाग की टीमों ने शहर में आठ द...