Pratapgarh Kunda News: टिनशेड पर गिरा पेड़, कार-बाइक क्षतिग्रस्त
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: डेरवा। जेठवारा-कुंडा राजमार्ग डेरवा पेट्रोल पंप के पास बारिश के दौरान बुधवार शाम एक पेड़ अचानक दूसरी तरफ स्थित ऑटो गैरेज के टिनशेड पर गिर गया। इससे टिनशेड के नीचे खड़ी कार और एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ गिरने से सड़क के किनारे विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क के आरपार पेड़ गिरने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। नगर पंचायत कर्मियों ने पेड़ काटकर आवागमन बहाल कराया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: बारिश व तेज हवाओं के दौरान दो जगहों पर भरभराकर पेड़ धराशाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.