प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 9 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। इलाके के कन्हैया नगर बारौं गांव से शिव भक्तों का जत्था रविवार को दोपहर में संतोष विश्वकर्मा के संयोजन में भगवान शिव का जयकारा लगाते, झूमते हुए बाबा घुइसरनाथ के जलाभिषेक को निकला। समाजसेवी क्षीर सागर तिवारी, सूबेदार द्विवेदी ने सभी कांवरियों को सम्मानित करते हुए विदा किया। देवरपट्टी फूलपुर बिहार से समाज सेवक विवेक यादव ने कांवरियों के जत्थे का माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए विदा किया। इस मौके पर तूफान सरोज, सुलखान, राहुल, जयसिंह, आदित्य, दिलीप, समीर सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बोल बम के जयघोष के साथ रवाना हुए कांवरिए यह भी पढ़ें- कांवरियों ने भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद यह भी पढ़ें- Jaunpur News: कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम को रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान ...