प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 8 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। जिला मुख्यालय के पास कीना का पुरवा में झाड़ियों में छिपी एक महिला ने वाराणसी से आ रही जनता एक्सप्रेस के पहुंचते ही सामने कूदकर जान दे दी। उसके पास बरामद आधारकार्ड में मुंबई का पता होने के कारण पुलिस उसका इलाकाई गांव खोज रही है। वाराणसी की ओर से आ रही जनता एक्सप्रेस करीइब रविवार सुबह करीब 11:15 बजे कीना का पुरवा गांव के पास पहुंची तो किनारे झाड़ियों में छिपी 27 वर्षीय एक महिला ने उसके आगे छलांग लगा दी। लोको पायलट की सूचना पर भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज रमेश तिवारी, शहर कोतवाल सुभाष यादव पहुंचे तो शव ट्रैक से हटाया गया। कपड़ों में मृतका का आधार कार्ड मिला। आधारकार्ड मुंबई के बसई अलकापुरी नालेश्वर ममता रोड निवासी सफीना बानो पुत्री जहीर अहमद दर्ज मिला। शहर कोतवाल सुभाष या...