Pratapgarh Kunda News: झमाझम बारिश पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 4 -- Pratapgarh Kunda News: सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सावन माह में मंगलवार को भोर से ही हो रही झमाझम बारिश भी जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को प्रभावित नहीं कर सकी। भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के लिए पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों की आस्था खराब मौसम पर भारी रही। भोर से ही बाबा घुइसरनाथ धाम पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालु पैदल और अपने वाहनों से पहुंचने लगे थे। जिससे शिवालय पर बोल बम और हर-हर महादेव का जयकारा गूंजने लगा था। मंदिर के महंत मयंक भाल गिरि ने बताया कि शृंगार-आरती के बाद जैसे ही मंदिर का गेट खोला गया, पहले से ही लाइन में खड़े श्रद्धालु दर्शन को उमड़ पड़े। यह भी पढ़ें- Siwan News बोल बम के जयघोष से गूंज उठा दरौली का सरयू नदी स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.