Pratapgarh Kunda News: झगड़े में बीच-बचाव करने पर युवक को पीटा, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 21 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय थाना क्षेत्र के तिवारी महमदपुर गांव निवासी महेश नारायण तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। 18 अगस्त की रात करीब नौ बजे दो पक्ष आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे। शोर सुनकर दोनों पक्ष में बीच-बचाव करने लगा तो वह लोग उसी पर हमलावर हो गए। लाठी-डंडे से उसको पीटा और जान से मारने की धमकी दिया। पीड़ित महेश नारायण तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने लाल बहादुर सरोज, शिवम सरोज, त्रिदेव सरोज, अंजनी सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, चार पर रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.