प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 27 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सहेलियों के साथ शाम को खेत की ओर गई 10 साल की बालिका की जेसीबी से खोदे गए गड्ढे के पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में चीत्कार मचा रहा। रानीगंज थाना क्षेत्र के आमापुर बेर्रा गांव निवासी आशीष बिंद दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वह इस बीच घर आया है। उसकी तीन बेटियों और एक बेटे में दूसरे नंबर की 10 साल की मानसी सोमवार शाम तीन सहेलियों के साथ गांव से बाहर खेत की ओर गई थी। वहां जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में अचानक डूब गई। सहेलियां शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ीं तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। तुरंत ट्रामा सेंटर ले आया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव लेकर घर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...