Pratapgarh Kunda News: जेल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 14 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव हुजैफ खान ने राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिलकर जेल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सांसद को बताया कि जेल रोड रेलवे फाटक पर भीषण जाम के कारण आम जनमानस को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हुमायूंपुर पुल, खीरीवीर पुल के निर्माण से रानीगंज और पट्टी की ओर से आने वाले ग्रामीणों के लिए शहर की दूरी तो कम हुई है, लेकिन जेल रोड फाटक पर जाम की समस्या और गंभीर हो गई है। जाम में फंसने के कारण प्रतिदिन स्कूली बसें, कैदी वैन, कर्मचारी, अधिवक्ताओं एवं आम नागरिको कों परेशानी होती हैं। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदन में प्रमुखता से उठाने और रेलमंत्री से मिलकर निस्तारण कराने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.