प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 8 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। जेल में निरुद्ध सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के भाई और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदारा गांव निवासी उत्कर्ष मिश्र के अनुसार, सात सितम्बर की सुबह वह करेंटी गंगा घाट से घर लौट रहा था। तभी छविनाथ यादव के भाई दीपक यादव अपने घर के सामने सड़क पर दो साथियों संग खड़ा था। आरोप है कि वह उसे रोककर गालियां देने लगा। मुकदमा वापस लेने की बात कही। साथियों से कहा कि कट्टा ले आओ, आज यहीं इसको गोली मार दूंगा। आक्रामक होते कहा कि जो मुकदमा लिखाए हो उसे वापस ले लो नहीं तो तुम्हारे साथ ही घरवालों को भी जान से मार दिया जाएगा। उत्कर्ष की तहरीर पर पुलिस ने दीपक और उसके दो अज्ञात साथियों के ...