Pratapgarh Kunda News: जेल में निरुद्ध भाइयों की कलाई पर बहनों ने भावुकता से बांधी राखी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- Pratapgarh Kunda News: रक्षाबंधन पर्व पर जिला कारागार में भाई-बहन के अटूट स्नेह और पारिवारिक रिश्तों की भावनाएं देखने को मिलीं। अलग-अलग मामले में निरुद्ध भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए बहनें कारागार पहुंची। कारागार प्रशासन की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर बंदियों को रक्षासूत्र बांधने पहुंची बहनों के लिए स्पेशल व्यवस्था कराई गई थी। जिला कारागार के मुख्य गेट पर अपराध निरोधक समिति की ओर से टेंट लगाकर मुलाकाती परिजनों के बैठने, पेयजल एवं जलपान की व्यवस्था की गई। समिति के जिला सचिव सुजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने पूरे समय परिजनों का स्वागत, मार्गदर्शन एवं सहयोग किया। रक्षाबंधन की परंपरा के मुताबिक पूजा की थाली, रोली, अक्षत, रक्षासूत्र एवं मिष्ठान की व्यवस्था कराई गई थी। यह भी पढ़ें- Bulandseha...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.