Pratapgarh Kunda News: जुए की फड़ से छह को पकड़ा, 55 हजार रुपये बरामद
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 7 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़। इलाके में जुए की फड़ चलने की सूचना मुखबिर से मिली तो एसओ सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंसू सिंह सेंगर ने पुलिस टीम के साथ छापामारी की। कस्बा संग्रामगढ़ में जुए की फड़ से छह लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक युवक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। पकड़े गए युवकों में सागर तिवारी, धीरेन्द्र कुमार पटेल, गुलशन यादव, हरीलाल पटेल, सागर पटेल, पंकज कौशल शामिल हैं। पुलिस ने फड़ से 55,195 रुपये नकद, दो गड्डी ताश के पत्ते, एक बाइक बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उनको न्यायालय प्रस्तुत करने भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.