Pratapgarh Kunda News: जीआरपी ने फरार शातिर को पकड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन की जीआरपी ने आठ रेलवे अपराध के मुकदमें में फरार चल रहे शातिर को गिरफ्तार किया है। जीआरपी एसओ चंचल कुमार के अनुसार, अमेठी के फुरसरगंज इलाके के खुटहा का पुरवा गांव के शान मोहम्मद को जंक्शन के पास उप निरीक्षक विवेक कुमार मौर्या, सिपाही आशीष कुमार पांडेय ने पकड़ा। आरोपी के खलाफ जनपद के थाने में लूट, जहरखुरानी, चोरी का चार मुकदमा दर्ज है, जबकि चारबाग लखनऊ जीआरपी थाने में भी चार रेलवे से संबंधित गंभीर अपराध का मुकदमा दर्ज है। प्रतापगढ़ की कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद इसे पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रेलवे अपराध कारित करने की बात स्वीकार की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.