प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 30 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। द ग्रेट अजगरा डिबेट के तीसरे चरण जिला स्तरीय संवाद में नगर पालिका की ओर से दहिलामऊ दक्षिणी के ज्वाला प्रसाद सिंह अपना तर्क रखेंगे। रविवार को पालिका कार्यालय में 25 वार्ड के संवाद में ज्वाला प्रसाद पहले स्थान पर रहे। रविवार को नगरपालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह की अध्यक्षता में द ग्रेट अजगरा डिबेट कराया गया। इसमें सभी वार्ड से एक-एक प्रतिभागी शामिल किए गए। डिबेट में अपनी संवाद कौशल के आधार पर दहिलामऊ दक्षिणी के रहने वाले ज्वाला प्रसाद सिंह पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर सर्वेश सिंह और तीसरे स्थान पर शिवम व रिपेन्द्र पांडेय रहे। प्रथम स्थान पाने वाले ज्वाला प्रसाद सिंह अब डिबेट के तीसरे चरण में पालिका की ओर से हिस्सा लेंगे। पालिका अध्यक्ष ने उन्हे...