Pratapgarh Kunda News: जिला कारागार में बंदियों ने की मां दुर्गा की पूजा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 11 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नवरात्र के पहले दिन जिला कारागार में बंदियों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना विधिविधान से की। हाल ही में जिला कारागार के चिकित्सालय परिसर में स्थापित नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर पर नवरात्र प्रारंभ का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्र को लेकर जेल में निरुद्ध 30 महिला और 274 पुरुष बंदियों ने पहले दिन व्रत रखा। उपवास (व्रत) रख रहे बंदी को कारागार स्तर शासन की ओर से निर्धारित मात्रा में उबला आलू, फल, दूध, चीनी आदि दिया गया है। व्रत रखने वालों में चार मुस्लिम बंदी भी शामिल है। पूजन में कारागार के जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी, जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर लालाराम वर्मा और डिप्टी जेलर कमलेश कुमार शामिल रहे। यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि 2026: मां दुर्गा की पूजा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.