प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। श्याम प्रताप, विजयपाल, शिवराम मिश्र, किरण बाला सिंह, विवेक कुमार त्रिपाठी, चंद्रभान सहित उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, विजय श्रीवास्तव, संदीप सिंह सहित एल्डर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। बुधवार तक संगठन के चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि तय है। नाम वापसी गुरुवार को, शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 जुलाई को संगठन का चुनाव होगा, उसी दिन मतगणना भी होगी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जिला विधिज्ञ संघ चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारी, 340 वोटर करेंगे मतदान यह भी पढ़े...