प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 11 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। शहर के राजापाल चौराहे के पास संचालित एक जिम सेंटर में शनिवार दोपहर दो युवकों में मारपीट हो गई। एक युवक सदर बाजार का रहने वाला बताया गया। सूचना पर पहुंचे मकंद्रूगंज चाकी के सिपाही दोनों पक्ष को कोतावली ले गए। चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों दोस्त थे। आपस में बातचीत के दौरान उनके बीच मारपीट हो गई। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...