Pratapgarh Kunda News: जामताली में ग्राम प्रशासक को पीटकर हजारों की लूट
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 26 -- Pratapgarh Kunda News: जामताली, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली श्रीपुर गांव निवासी ग्राम प्रशासक प्रमोद दुबे गांव के ही इंद्रजीत शर्मा के साथ सोमवार शाम ग्राम पंचायत जामताली के बधवां गांव में नाली देखने गए थे। वहां से नाली देखकर ग्राम प्रशासक प्रमोद दुबे और गांव के ही इंद्रजीत शर्मा संग बाइक से घर आ रहे थे। जामताली बंधवा गांव के नाले के पास चार नकाबपोश लोगों ने लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया और पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान प्रमोद दुबे बाइक सहित गिर पड़े इस दौरान बदमाशों ने सोने की अंगूठी और जेब में रखें 10 हजार रुपये छीनकर भाग निकले। दोनों लोग जामताली पुलिस चौकी पहुंचे और घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी। प्रमोद दुबे ने एक नामजद तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रानीगंज थाने में तहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.