प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 26 -- Pratapgarh Kunda News: वैशपुर। मानधाता थाना क्षेत्र के तरौल गांव निवासी दिनेश कुमार यादव खेत की मेड़बंदी के बाद घर से बाहर जा रहे थे। आरोप है तभी गांव के धर्मेंद्र कुमार यादव ने बाइक से पीछाकर सुमेरपुर में रोकने का प्रयास किया। वहां से आगे जाकर रोका और जान से मारने की धमकी दी। दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...