Pratapgarh Kunda News: जानलेवा हमले में पांच आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 12 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। मानधाता के भगवतगंज बाजार में हुई मारपीट में जानलेवा हमले के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर मारपीट में इस्तेमाल हुए दो डंडे भी बरामद किया है। मानधाता थानाक्षेत्र के भगवतगंज बाजार में शनिवार को सीमेंट सरिया की दुकान के सामने रंजिश को लेकर डंडे और हॉकी से मारपीट की गई थी। भीड़ जुटने पर आरोपी घायल राजू को छोड़कर भाग गए थे। उक्त मामले में पुलिस ने बिन्देश्वरी सोनी, सूरज सोनी, आर्यन सोनी, शिवा सोनी व संदीप सोनी निवासी भागवतगंज थाना मानधाता के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को पुलिस ने टीम ने पांचों आरोपियों को भगवतगंज बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.