प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज। थाना क्षेत्र के दरियापुर मिश्राइनपुर में 7 नवंबर को राकेश कुमार वृजलाल पांडेय अपने दरवाजे पर बैठकर मजदूरों से निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान गांव के सगे भाई सोनू पांडेय और रोहित पांडेय पहुंचे और उनके माथे पर असलहा लगाकर जान से मारने की नीयत से धमकाने लगे। राकेश के भागने पर सोनू ने उन पर गोली चला दी। हालांकि वह बच गए। मामले में पीड़ित ने दोनों भाइयों के खिलाफ जानेलवा हमले का केस दर्ज कराया था। एसआई अंकित श्रीवास्तव ने एक आरोपी रोहित पांडेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद कर उसे जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Roorki News: गोली चलाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...