Pratapgarh Kunda News: जानलेवा धमकी देने के आरोप में एफआईआर
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 14 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के गोगौरी बरबसपुर गांव निवासी कृष्णेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ विभव सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। गांव के नवीन कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह आए दिन उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। इनके खिलाफ कई मुकदमे हैं और सरकारी धन के गबन की जांच चल रही है। आरोप है कि पांच अक्तूबर की रात करीब 11 बजे पिंटू सिंह ने अपने मोबाइल से कई बार धमकी भरा संदेश भेजा। पीड़ित ने जान माल का खतरा बताते हुए मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित कृष्णेन्द्र प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नवीन कुमार उर्फ पिंटू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.