Pratapgarh Kunda News: जहरीले जन्तु के काटने से मासूम की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 31 -- Pratapgarh Kunda News: सोकर उठते ही मासूम को किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे सीएचसी लाए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। कुंडा कोतवाली के मवई कला गांव निवासी विमलेश कुमार मौर्य का नौ वर्षीय बेटा अर्पित मौर्य शुक्रवार की सुबह सोकर उठा और जैसे ही बाहर निकला, उसे किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े। थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजन उसे इलाज को सीएचसी लाए। सीएचसी में देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां सोनाली समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.