प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 25 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर थाना क्षेत्र के बिछलहला साहूमई गांव निवासी राम स्वरुप के 37 वर्षीय बेटे शैलेश पटेल को शुक्रवार रात करीब आठ बजे किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। कोतवाली के काजीपुर करम हुसैन गांव निवासी मो. हसन की 50 वर्षीय पत्नी राजिया बानो को शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर में काम करने के दौरान किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के सरांय सदभावा गांव निवासी श्रीनाथ के 36 वर्षीय बेटे संदीप कुमार को शुक्रवार को दोपहर में काम करने के दौरान किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...