Pratapgarh Kunda News: जहरीले जन्तु के काटने से तीन अचेत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 17 -- Pratapgarh Kunda News: महेशगंज थानाक्षेत्र के धमोहन गांव निवासी राजेश कुमार की 17 वर्षीय बेटी सलोनी देवी गुरुवार की रात करीब आठ बजे घर में कुछ काम कर रही थी। तभी पहले से बैठे किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। कोतवाली के सलेमपुर ददौरा गांव निवासी बद्री प्रसाद का 28 वर्षीय बेटा राजकुमार पाल गुरुवार की रात करीब 8.30 बजे घर के बाहर जा रहा था तभी किसी जहरीले जन्तु ने उसे काट लिया। पीरानगर गांव निवासी फूलचन्द्र के 19 वर्षीय बेटे अंकित प्रजापति को गुरुवार की रात किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। थोड़ी देर में ही सभी की हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजन उनको इलाज को सीएचसी में भर्ती किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.