Pratapgarh Kunda News: जहरीले जन्तु के काटने से किसान की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 14 -- Pratapgarh Kunda News: खेत में फसल की सिंचाई करने गए किसान को किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे इलाज को सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बाघराय थाना क्षेत्र के भाव दुर्ग सरांय गांव निवासी 60 वर्षीय किसान राजनारायण पटेल गुरुवार सुबह 10 बजे खेत में फसल की सिंचाई करने गए। पानी का बहाव रोकने को बंधा बनाते समय जहरीले जन्तु ने किसान के पैर में काट लिया। थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे सीएचसी बाघराय ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी सांसे थम गई।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.