Pratapgarh Kunda News: जहरीले जंतु के काटने से युवती की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 14 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। घर के छत पर मोबाइल से बात कर रही युवती को जहरीले जंतु ने काट लिया। इलाज के लिए प्रयागराज अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घर वाले शव लेकर घर चले आए। उसका बुधवार को प्रयागराज में शव का अंतिम संस्कार किया गया। फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटियाखुर्द निवासी शिव शंकर बिंद की 21 वर्षीय पुत्री नीतू मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे अपने घर के छत पर मोबाइल से बात कर रही थी। घर के पास ही दुर्गा पूजा भी चल रही थी। इस दौरान उसके पैर में किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। परिजन उसे गौरा अस्पताल ले आए। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया लेकिन परिवार वाले उसे चरवा झाड़फूंक के लिए मुंगरा बादशाहपुर ले गए। इसके बाद प्रयागराज अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.