Pratapgarh Kunda News: जहरीले जंतु के काटने से किशोरी की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- Pratapgarh Kunda News: सदहा, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा क्षेत्र के अतरौरा निवासी अंजली पुत्री राम प्रकाश वर्मा की गुरुवार सुबह करीब नौ बजे जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। अंजली सुबह खाना बनाने के लिए घर के पीछे लकड़ी लेने गई थी। जहां किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। आनन फानन में लोग उसे पट्टी सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां उसकी हालत गंभीर होते देख डॉक्टर ने जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां दोपहर उसकी मौत हो गई। अंजली रामराज इंटर कॉलेज पट्टी में 12वीं की छात्रा थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.