प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 11 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के वैशन का पुरवा निवासी संजना सिंह ने कोर्ट के आदेश पर पति की मौत में परिवार के ही लोगों पर प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। संजना के अनुसार, उनके पति अरविंद सिंह ने परिवार में जमीन के विवाद के चलते दो जून को जहरीला पदार्थ खा लिया था। इससे उनकी मौत हो गई। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब संजना ने कोर्ट के आदेश पर परिवार के ही धर्मेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, प्रीति सिंह, पूनम और साहिल के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...