Pratapgarh Kunda News: जहरखुरानों ने अधेड़ को लूटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 25 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। उन्नाव के पूरन बक्सर गांव निवासी शीतला प्रसाद गुप्ता का 55 वर्षीय बेटा राजीव रतन गुप्ता चंडीगढ़ में रहता है। शुक्रवार को वह ऊंचाहार दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहा था। ट्रेन पर जहरखुरानों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके पास रही नकदी और सामान आदि उठा ले गए। जीआरपी ने उसे अचेतावस्था में कुंडा में उतारा और इलाज को सीएचसी भेजा। खबर मिलने पर परिजन पहुंचे और इलाज के बाद उसे घर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.