Pratapgarh Kunda News: जल निकासी का विवाद सुलझाने गई पुलिस से हाथापाई, वीडियो वायरल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 23 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। कंधई के कंजास गांव में नाली की सफाई करने के दौरान गुरुवार शाम दो पक्षों में हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस से कुछ लोग हाथापाई पर उतर आए। इसका वीडियो गुरुवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। कंधई पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि हिन्दुस्तान सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो बनाने के दौरान एक युवक पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा रहा है। एसओ आदित्य सिंह ने बताया कि वर्षा का पानी भर जाने से नाली की सफाई कराई जा रही थी। सफाई के दौरान कुछ लोग वहां पहुंचकर विवाद करने लगे। एक को हिरासत में लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.