प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 8 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। चार दिन से तेज बारिश नहीं होने के कारण सई नदी का जलस्तर घटने लगा है लेकिन बेल्हा देवी धाम के बगल वाले मकानों में रहने वाले परिवारों के लिए अभी भी राहत जैसी कोई बात नहीं है। कारण तलहटी में बने मकानों के इर्द-गिर्द अभी भी नदी का पानी भरा हुआ है। इन मकानों में रहने वाले परिवारों को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। शहर के बगल से गुजरी सई नदी में पूरे वर्ष बहुत कम पानी रहता है। यही नहीं बरसात में भी सई नदी का जलस्तर इतना नहीं बढ़ता कि लोग परेशानी महसूस करें। इसी का फायदा उठाकर तमाम परिवार बेल्हा देवी धाम के अगल-बगल सई नदी की तलहटी में मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। नदी की तलहटी में बने चार से पांच मंजिला मकानों में लोग परिवार के साथ रहते हैं। पखवारे से लगातार हो र...