प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 11 -- Pratapgarh Kunda News: तहसील क्षेत्र के तरदहा ग्रामसभा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय जाने वाले रास्ते पर जलभराव होने से छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते पर पानी जमा होने के कारण बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद विद्यालय जाने वाले रास्ते पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लंबे समय तक पानी जमा रहता है। इससे बच्चों के कपड़े खराब होने के साथ ही फिसलने और गिरने का भी खतरा बना रहता है। अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल भेजने में चिंता होती है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय के रास्ते पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों...