Pratapgarh Kunda News: जलभराव ने बढ़ाई परेशानी, आने जाने में दिक्कत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 25 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। स्थानीय तहसील इलाके के पूरे ह्दय (रामपुर बावली) निवासी भोलानाथ तिवारी, चन्द्रमौलि, अभिनव दुबे, राकेश, गौरव द्विवेदी, दीपशंकर, प्रदीप आदि लोगों ने बीडीओ रामपुर संग्रामगढ़ के बाद एसडीएम लालगंज से जलभराव की शिकायत की है। ग्रामीणों के मुताबिक, बटौली से पूरे हृदय और शुकुलपुर को जाने वाली सड़क पर जलनिकासी नहीं हो पा रही है। जिससे बारिश का पानी सड़क पर भर गया है। जलभराव से स्कूली बच्चों के साथ ही गांव के लोगों को भी आने जाने में परेशानी हो रही है। अक्सर लोग पानी में फिसलकर गिर रहे हैं। ग्रामीणों में समस्या को लेकर नाराजगी है। इस बारे में रामपुर संग्रामगढ़ बीडीओ विजयशंकर मणि का कहना है कि जलनिकासी के लिए प्रधान से कहकर जेसीबी से नाली बनाई गई, लेकिन आगे पानी नहीं निकल पा रहा है। जिससे समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.