Pratapgarh Kunda News: जर्जर मकान की दीवार गिरने से टिनशेड ढहा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 9 -- Pratapgarh Kunda News: जेठवारा, हिन्दुस्तान संवाद। करीब 100 साल पुराने जर्जर मकान की पीछे की दीवार रविवार सुबह पड़ोसी अजय कुमार सिंह के टिनशेड पर गिर गई। इससे टिनशेड पूरी तरह जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जेठवारा थाना क्षेत्र के धनसारी निवासी अमरेंद्र बहादुर सिंह अपने पुराने जर्जर मकान में पत्नी के साथ रहते हैं। उनके जर्जर मकान से खतरा देख पड़ोसी अजय सिंह ने उसे गिराने के लिए पिछले साल ही थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि अमरेंद्र ने आश्वासन देने के बाद भी उसे नहीं गिराया। रविवार सुबह मकान के पीछे की दीवार अचानक भरभराकर पड़ोसी अजय कुमार सिंह के टिनशेड पर जा गिरी। पूरा टिनशेड जर्जर मकान के मलबे में दब गया। घटना के समय टिनशेड में कोई मौजूद नहीं था। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.