प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 16 -- Pratapgarh Kunda News: प्रभु श्रीराम और माता जानकी के विवाहोत्सव में गुरुवार रात भरत चौक श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा। जैसे ही माता सीता ने प्रभु श्रीराम को जयमाल पहनाई, पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभु के विवाह की खुशियां मनाईं। महिलाओं के मंगल गीतों और धार्मिक परंपराओं के बीच श्री रामलीला समिति की ओर से भव्य राम-सीता विवाह संपन्न कराया गया। श्री रामलीला समिति की ओर से निकाली गई भव्य राम बरात रात 10 बजे ठठेरी बाजार होते हुए भरत चौक स्थित विवाह स्थल पर पहुंची। प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और महिलाएं पहले से ही प्रतीक्षारत थीं। यह भी पढ़ें- Hapur News: श्रीरामलीला में सीता हरण के प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर ...